विरासत संवर्द्धन संस्थान द्वारा14दिसम्बर को मधुर गीतों का आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम में किया जाएगा

विरासत संवर्द्धन संस्थान द्वारा14दिसम्बर को मधुर गीतों का आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम में किया जाएगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 13 दिसंबर। विरासत संवर्द्धन संस्थान के तत्वावधान में 14 दिसंबर को शाम 6.30 बजे समधुर भारतीय गीतों का एक भव्य आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस संबंध में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए टी.एम. ऑडिटोरियम में टोडरमल लालानी के सान्निध्य में एक बैठक आयोजित हुई।
मुंबई के गायक रमजान देंगे प्रस्तुति
कलाकार: कार्यक्रम के निर्देशक पं. पुखराज शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य गायक के रूप में मुंबई से समागत रमजान अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ ही रुखसाना व अन्य स्थानीय कलाकारों की भी सुमधुर प्रस्तुतियां होंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान का उद्देश्य: संस्थान के उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सहल ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा समय-समय पर देश भर के ख्यातनाम कलाकारों को आमंत्रित कर बीकानेर में मनमोहक व भव्य आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रखना है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन बीकानेर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन
संगीतप्रेमी मनोहर सिंह ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजनों से बीकानेर के संगीत साधकों और संगीत रसिकों को न केवल कलात्मक तुष्टि प्राप्त होती है, बल्कि उभरते कलाकारों को मंच प्राप्त होता है और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलता है।

pop ronak

====================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *