श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय उदयरामसर में होली उत्सव को फन डे के रूप में मनाया गया

श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय उदयरामसर में होली उत्सव को फन डे के रूप में मनाया गया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • मॉर्निंग सेशन में खेल प्रतियोगिताएं तथा इवनिंग सेशन में डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
  • विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत द्वारा विकसित चारागाह में हजारों पेड़ों का अवलोकन कर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

उदयरामसर \ बीकानेर, 23 मार्च । श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उदयरामसर में आज नो बेग डे के अवसर पर होली उत्सव का आयोजन फन डे के रूप में किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी ने सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे रंग लगाने तथा बुरे रंग हटाने की प्रेरणा दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यापक विकास वर्मा ने होली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाया तथा अध्यापिका श्रद्धा ने होलिका दहन के साथ ही अपनी बुराई का दहन करने की प्रेरणा दी। फन डे के मॉर्निंग सेशन में विभिन्न हाउसेज के मध्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

pop ronak

प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका प्रियंका चौधरी ने बताया कि खो-खो में यलो हाउस, रस्साकस्सी बॉयज में रेड हाउस, रस्साकस्सी गर्ल्स में ग्रीन हाउस, कबड्डी बॉयज में ब्लू हाउस तथा कबड्डी गर्ल्स में रेड हाउस विजेता रहा। छोटे बच्चों ने 50 मीटर 100 मीटर रेस तथा लंगडी दौड़ में भाग लिया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत उदयरामसर द्वारा विकसित चारागाह में हजारों पेड़ों व तलाई का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने वहां हजारों पेड़ों को देखकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय के स्टाफ की तरफ से विद्यार्थियों को खीर-पुरी की विशेष भोज दी गई।

इवनिंग सेशन में डांस कंपीटिशन का आयोजन किया गया। प्रभारी श्रद्धा ने बताया कि डांस की सोलो व ग्रुप दोनों प्रतियोगिताओं में चारों हाउस के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को अतुल कुमार तिवारी, उत्तमचंद छींपा, दीपांशु चारण, विकास शर्मा, खुशबू शर्मा, ज्योतिका ओझा, अनिल यादव, पुष्पा गोदारा, अनिला मीणा, हडमान नाथ सिद्ध, अभिषेक राजपुरोहित, शैलजा बिश्नोई, टीना चौधरी, अभय सिंह यादव ने पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों को मतदान के प्रति अपने अभिभावकों को जागरूक करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *