शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान मार्च 24 दिसंबर 2024 को सुबह 11.30 बजे

ग्राम 2 एडी में कांग्रेस का पंचायती राज सम्मेलन 9 अगस्त को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 दिसंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में जिला मुख्यालय पर बाब साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया जाना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इसी कड़ी में बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 दिसंबर 2024 को सुबह 11.30 बजे अंबेडकर सर्किल से सम्मान मार्च का आयोजन रखा गया है।

pop ronak

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस समान मार्च कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा के प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य भागीदारी निभायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *