नशा मुक्त शहर अभियान से ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन ने अस्पताल में रोगियों व कर्मियों को किया जागरूक

नशा मुक्त शहर अभियान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 नवंबर । नशा मुक्त शहर अभियान के तहत ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा शनिवार को शास्त्री नगर स्थित एक निजी निदान केंद्र व अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
युवाओं में ‘सॉल्वेंट नशा’ चिंता का विषय
संस्थान की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता बढ़ाना और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश गुप्ता ने कहा कि इन दिनों कम उम्र के बच्चों में ‘सॉल्वेंट नशा’ (Solvent Abuse) की लत अधिक देखने को मिल रही है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित होगी। प्रिया भार्गव ने बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति अपने परिवार और समाज के साथ-साथ अपने शरीर का भी भला नहीं कर पाता। जिला निदेशक गुलाब सोनी द्वारा सभी को नशा न करने और दूसरों को भी रोकने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी, श्री कृष्ण, तनवीर हुसैन, भवानी सिंह, सद्दाम आदि उपस्थित थे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *