बीकानेर में पति-पत्नी और बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

बीकानेर में पति-पत्नी और बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीमारी के कारण लिया था 80 लाख का कर्ज; घर और गाड़ी भी बेच दी

बीकानेर , 1 अक्टूबर। बीकानेर में मंगलवार को पति-पत्नी और सात साल की बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वहीं, बड़े बेटे की तबीयत खराब हो गई। पुलिस को मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आईजी ओम प्रकाश पासवान ने बताया- जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और बेटे आराध्य (7) की मौत हो गई। तीनों के शव मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में पड़े मिले थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बड़े बेटे चैतन्य (14) की हालत ठीक नहीं थी। उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तीनों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कर्ज को बताया है। इसमें बैंकों और लोगों के परेशान करने का हवाला दिया गया है।

60 लाख का कर्ज बकाया था
राहुल मारू की होलसेल की मेडिकल शॉप है। उनकी पत्नी रुचि को कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था। रुचि की बीमारी पर खर्च के कारण राहुल ने कुल 80 लाख रुपए का लोन बैंक और परिचितों से लिया था।

इसमें से 20 लाख का कर्ज हुडको कॉलोनी स्थित अपना घर, गाड़ी और सामान बेचकर चुका दिया था। अब 60 लाख का लोन बकाया था। देनदार लगातार उसे परेशान कर रहे थे। राहुल अपना मकान बेचने के बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

बड़े बेटे ने बताया- रात को पापा ने दवा दी थी
हॉस्पिटल में भर्ती बड़े बेटे चैतन्य ने पुलिस को बताया- सोमवार रात 10 बजे पापा ने सभी को दवा दी थी। मैंने भी यह दवा ली थी, लेकिन रात को पढ़ते समय मुझे उल्टी हो गई। फिर नींद आ गई। सुबह 10 बजे मेरी आंख खुली तो मम्मी-पापा और छोटा भाई बेड पर पड़े थे। उनके मुंह से खून आ रहा था।

मैंने बुआ मनीषा और फूफा अशोक मारू को फोन करके बुलाया। पहले बुआ पहुंची थीं। उसके बाद फूफा जी आए थे। मकान मालिक अभिषेक भी पास में ही रहते हैं। पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

10 महीने पहले पांच लोगों ने किया था सुसाइड
करीब 10 महीने पहले बीकानेर के अंत्योदय नगर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल और पीहर वाले परेशान कर रहे थे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *