इग्नू ने एसकेआरएयू में शुरू किया कृषि व्यवसाय प्रबंधन में दूरस्थ शिक्षा से एमबीए डिग्री का कोर्स

इग्नू ने एसकेआरएयू में शुरू किया कृषि व्यवसाय प्रबंधन में दूरस्थ शिक्षा से एमबीए डिग्री का कोर्स
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

इग्नू ने फूड एंड सेफ्टी क्वालिटी मैनेजमेंट में बीएससी व एमएससी कोर्स भी किए शुरू

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 27 जुलाई। कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए की डिग्री अब तक केवल कृषि विश्वविद्यालयों में स्थापित आईएबीएम इंस्टीट्यूट में नियमित प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ही मिल पाती थी। लेकिन स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय ने इग्नू सेंटर के जरिए दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से भी इस कोर्स को करने की सुविधा प्रदान कर दी है।

pop ronak

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र ऐसा कृषि विश्वविद्यालय है जो इन्गू ( इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) के जरिए ये कोर्स दूरस्थ शिक्षा से भी करवाएगा। इससे विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा मौका मिलेगा।

कृषि विश्वविद्यालय में इग्नू सेंटर के समन्वयक और भू-सदृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशक डॉ दाता राम ने बताया कि इग्नू सेंटर में ये कोर्स इसी शिक्षा सत्र से शुरू हो जाएगा।किसी भी विषय में स्नातक किया हुआ कोई भी विद्यार्थी इस कोर्स में प्रवेश ले सकेगा। प्रवेश की अंतिम तारिख 31 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। विद्यार्थी अपना पंजीकरण और प्रवेश शुल्क ऑनलाइन ही जमा करवा सकेंगे।

डॉ दाता राम ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित इग्नू सेंटर को कुल 8 विभिन्न कोर्स चलाने की अनुमति मिली है। जिसमें कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए के अलावा फूड एंड सेफ्टी क्वालिटी मैनेजमेंट में बीएससी व एमएससी, डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर कोस्ट मैनेजमेंट और डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन भी ऐसे कोर्स हैं जो पूरे राजस्थान में केवल एसकेआरएयू के इग्नू सेंटर पर ही शुरू किए गए हैं।

इग्नू सेंटर समन्वयक डॉ दाताराम ने बताय कि इन कोर्सेज के अलावा सर्टिफिकेट एन ऑर्गेनिक फार्मिंग, सर्टिफिकेट इन डिजास्टर मैनेजमेंट और डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन के कोर्स भी शुरू किए गए हैं। सभी कोर्स के लिए फैकल्टी की व्यवस्था की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *