सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम पार्षद सुधा आचार्य के नेतृत्व में हुआ

सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम पार्षद सुधा आचार्य के नेतृत्व में हुआ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 27 जुलाई। दुर्गा शंकर आचार्य मैमोरियल ट्रस्ट और भारत तिब्बत सहयोग मंच के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम स्थानीय पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य के नेतृत्व में चलाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभियान में विशिष्ट सहयोग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतनाथ मंदिर के पीछे मुरलीधर व्यास नगर के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सुथार और विद्यालय के संपूर्ण परिवार का रहा , शाला परिवार ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के पहले दिन 26-7- 2024 को कारगिल में बलिदान हुए सैनिकों की स्मृति में समस्त छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित जन को एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिला कर साथ ही पौधा वितरित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया गया। उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी बहुत ही उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दूसरे दिन दो नंबर वार्ड के निकट गोचर भूमि में स्थित करणी माता मंदिर परिसर में पीपल, टाली आदि विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। ध्यातव्य है कि पीपल के वृक्ष लगभग 12 से 15-15 फुट के है।

इस अवसर पर वार्ड की पार्षद सुधा आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय वन नीति 1981 के अनुसार किसी भी राष्ट्र के 33% भू भाग पर वन्य क्षेत्र होना चाहिए जबकि भारत में यह लगभग 25 परसेंट है। राजस्थान में तो स्थिति और भी सोचनीय है राजस्थान के कुल क्षेत्रफल के मात्र 10% भू भाग पर ही वन है। इसलिए राजस्थान में हमें अपना दायित्व निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण के साथ भरपूर प्राण वायु देने की व्यवस्था कर सके।

इस अवसर पर शाला परिवार के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सुथार सहित
रामनारायण जाट, राजपाल सिंह गोदारा,निर्मल सिंह भदोरिया,सुनील शर्मा, संगीता व्यास,अमरचंद चौहान,सुमन व्यास, पूनम आचार्य,तनुश्री पंचारिया,राजकुमारी बिस्सा,आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *