बीकानेर जिले में 9 साल की भतीजी के प्राइवेट अंगों को भी नहीं छोड़ा

बीकानेर जिले में 9 साल की भतीजी के प्राइवेट अंगों को भी नहीं छोड़ा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बुआ की क्रूरता जानकार सभी को दहला देगी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 19 अगस्त। बीकानेर में भी एक 9 साल की मासूम बच्ची अपने पैरेंट्स की मौत के बाद अपनी बुआ के पास रह रही थी। वह उनको ही अपन मां मानती थी। अक्सर हम ऐसे किस्से सुनते हैं कि बच्चों के माता-पिता की मौत के बाद जो भी बच्चों का ख्याल रखते हैं, बच्चे उन्हें अपनी दुनिया मान लेते हैं। लेकिन उस मासूम को वो महिला 2 महीने से टॉर्चर कर रही थी। यहां तक कि पूरे शरीर पर चिमटे से भी दागा। पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा है। इसके बाद अब मासूम को नारी निकेतन में रखा गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलिस तक पहुंचाया मामला

बीकानेर के लूणकरणसर इलाके का यह पूरा मामला है। यहां के थानाधिकारी गणेश विश्नोई ने बताया कि सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर मासूम बच्ची की बुआ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मासूम बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती है। जिसका मेडिकल करवाने के बाद उसे नारी निकेतन में भेज दिया गया। स्कूल प्रिंसिपल सरस्वती देवी की रिपोर्ट पर आरोपी शांतिदेवी सोनी के विरुद्ध बाल शोषण के तहत स्कूल के राकेश कुमार पत्रु लालचन्द जाती ब्राह्मण उम्र 39 निवासी वार्ड नम्बर 4 रावतसर जिला हनमुानगढ व्याख्याता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय, लूनकरनसर की रिपोर्ट पर दर्ज की गयी है।पुलिस ने मामला 115 (2) , 126(2) बीएनएस 2023 व 75 किशोर न्याय ( बच्चों की देखभाल और सरांक्षण )अधिनियम 2015 दर्ज करके जांच प्रारम्भ की गयी है।

बुआ मासूम से नौकर की तरह कराती काम

पुलिस के अनुसार बच्ची के माता-पिता की मौत हो चुकी है और उसके दादा-दादी भी असहाय है। ऐसे में बच्ची अपनी बुआ के पास रह रही थी। लेकिन इतनी छोटी सी मासूम से उसकी बुआ घर के सारे काम करवाती और जब वह मासूम काम नहीं करती तो उसके साथ मारपीट भी करती। मासूम की बुआ ने जगह-जगह से बच्ची को गर्म चिमटे से भी दागा और कई बार खाना भी नहीं दिया।

बच्ची ने प्रिंसिपल को सुनाई बर्बरता की कहानी

नौ साल की छात्रा ने बताया कि बुआ उसको आए दिन प्रताड़ित करती रहता है. अब तो उसने हद ही पार कर दी है. छात्रा को गर्म चिमटे से पिटाई की है जिसके बाद उसके शरीर पर कई जगह जलाने के निशान हैं. छात्रा लूणकरणसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है.वहीं नाबालिग छात्रा शनिवार दोपहर जब स्कूल पहुंची तो कक्षा में नीचे बैठने पर उसकी सिसकियां निकलने लगी. जिसे देखकर स्कूल टीचर ने पूछा. टीचर उस बच्ची को लेकर प्रधानाचार्य के पास गईं जहां बच्ची ने अपने साथ हो रही बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई।

जख्म देखकर उड़ गए होश
बच्ची ने प्रधानाध्यापक को बताया कि उसके माता-पिता की कुछ अरसे पहले मौत हो चुकी है. वह अपनी बुआ के साथ रहती है. महिला रिश्तेदार आए दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट करती है. बच्ची के शरीर पर कई जगह दागने से हुए गहरे जख्म के कई निशान देखकर सभी सकते में आ गए।

मासूम के निजी अंगों पर भी दागा गर्म चिमटा

बैठने की जगह भी बुआ ने बच्ची को गर्म चिमटे से दागा। जब बच्ची को बैठने में परेशानी हुई तो स्कूल स्टाफ ने उसे कारण पूछा। इसके बाद बच्चे ने अपनी पूरी कहानी बताई और फिर अपनी बुआ के घर भी जाने से मना कर दिया। पहले तो स्कूल स्टाफ द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद मांगी गई। जिन्होंने बच्ची से पूछताछ की और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।

मासूम अभी भी टॉर्चर से बुरी तरह डरी हुई है

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वही मासूम अभी भी टॉर्चर से बुरी तरह डरी हुई है। उसने बुआ के घर जाने से साफ मना कर दिया है। पुलिस अब मामले में जल्द ही आरोपी बुआ को गिरफ्तार करेगी। बालिका विशाखा सोनी पत्रुी स्व. ओमप्रकाश सोनी को उसकी भुआ शान्ति सोनी पत्नी घनश्याम सोनी निवासी वार्ड नांबर 15 लूनकरनसर के द्वारा गर्म चिमटे से दागा व मारपीट की गई ।मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहें हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *