राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 8 जनवरी। बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर की दोनों राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के लिए सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूको बैंक के मैनेजर मोहित पंचारिया रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर के प्रथम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान होने वाले विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य वक्ता ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि सेवा उद्देश्य की महत्ता बताते हुए स्वयंसेवकों को परिवार,समाज और राष्ट्रीय विकास में भूमिका को उजागर किया।

pop ronak
BC opening

मोहित पंचारियां ने वर्तमान वैश्विक समस्या साइबर क्राइम से निपटने हेतु विद्यार्थियों को अनेक व्यावहारिक मामलों के उदाहरण देते हुए विशेष सजगता व सतर्कता की बात कही । स्वयंसेवकों की अनेकानेक जिज्ञासाओं का सटीक समाधान मुख्य वक्ता के द्वारा दिया गया।इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज परिसर की सफाई कर कचरा एकत्रित करते हुए उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *