सर्वकामगार सेवा संघ के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ, सामाजिक समरसता अभियान का हुआ भव्य लोकार्पण

सर्वकामगार सेवा संघ के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ, सामाजिक समरसता अभियान का हुआ भव्य लोकार्पण
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 11 अक्टूबर । शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सामाजिक समरसता, श्रमिक कल्याण एवं सर्वसमाज के उत्थान के उद्देश्य से सर्वकामगार सेवा संघ, बीकानेर के प्रधान कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। जोगमाया मंदिर के सामने, दशनाम गोस्वामी भवन के समीप आयोजित समारोह में प्रधान कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करने के साथ ही ‘सामाजिक समरसता अभियान’ का भी लोकार्पण किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यालय का उद्घाटन सामाजिक समरसता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, मजदूर संघ प्रतिनिधि ताराचंद नायक, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकला आचार्य तथा शहर अध्यक्ष सुनीता व्यास की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

pop ronak

अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुँचाने का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना समय की मुख्य आवश्यकता है। शहरी क्षेत्र के मध्य कार्यालय स्थापित होने से संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक साझा मंच मिलेगा, जहाँ उनकी समस्याओं को सुनकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में गति मिलेगी।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि सामाजिक समरसता केवल विचार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली कार्यसंस्कृति है। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकला आचार्य ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए 101 कन्याओं का पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

10 वर्षों से श्रमिक कल्याण में सक्रिय है संघ
सर्वकामगार सेवा संघ के महामंत्री रामस्वरूप हर्ष एवं जगदीश शर्मा ने बताया कि संघ पिछले दस वर्षों से श्रमिकों और जरूरतमंदों के हितों के लिए प्रयासरत है। नया प्रधान कार्यालय पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाने का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर लालचंद गेधर, देवकिशन स्वामी, भरत सिंह, राजेंद्र सैन, दिनेश चुरा, संजय स्वामी, चंद्रप्रकाश स्वामी, नवनीत पुरोहित, नारायण पारीक, सुशील व्यास सहित विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।