स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र की नींव है: मुकेश भारद्वाज

स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र की नींव है: मुकेश भारद्वाज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 सितंबर: पत्रकार-साहित्यकार मुकेश भारद्वाज को शनिवार को नरेंद्र भवन में आयोजित एक समारोह में ‘अक्षर मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। ‘साझी विरासत’ के तत्वावधान में हुए इस नागरिक अभिनंदन समारोह में भारद्वाज ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उसे सच्चाई और निष्पक्षता के साथ समाज के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने भारद्वाज के सामाजिक और राजनीतिक विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार सत्ता और समाज के शीर्ष लोगों को सभी वर्गों के प्रति निष्पक्ष और संवेदनशील होने का आह्वान करते हैं। व्यंग्यकार डॉ. अजय जोशी ने भी उनके विचारों को समाज का आईना बताया। व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने भारद्वाज के साहित्यिक और खोजी पत्रकारिता के योगदान पर प्रकाश डाला। साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर, युवा पत्रकार रोहित शर्मा को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मुकेश भारद्वाज और रोहित शर्मा को शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने दिया, और सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा ने आभार प्रकट किया।

adv change on 24 oct 2026