शुभम वर्मा इंग्लैंड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित

शुभम वर्मा इंग्लैंड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू , 6 सितम्बर। राजस्थान के चूरू शहर के छात्र शुभम वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से विदेश में न केवल अपना, बल्कि अपने अंचल और देश का नाम रोशन किया है। यूनाइटेड किंगडम (यूके) की कील यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से उन्हें वर्ष 2025 का ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध कार्य और प्रबंधन क्षेत्र में उनके नवाचार पूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कोलिन ने शुभम वर्मा की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया और कहा कि उन्होंने भारतीय छात्रों को गौरवान्वित किया है। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय प्रोफेसरों और सहपाठियों से मिले मार्गदर्शन को दिया है। शुभम ने अपनी पढ़ाई के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और लीडरशिप गतिविधियों में भी भारत की प्रतिभा को साबित किया है। यह सम्मान मिलने से उनके परिवार और पूरे चूरू शहर में खुशी का माहौल है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *