भारत में अमेरिका के बाद सर्वाधिक डोमेस्टिक पर्यटन संभावनाएं, देश के पर्यटन नक्शे पर राजस्थान मजबूत: केंद्रीय कला एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

भारत में अमेरिका के बाद सर्वाधिक डोमेस्टिक पर्यटन संभावनाएं, देश के पर्यटन नक्शे पर राजस्थान मजबूत: केंद्रीय कला एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 नवंबर । केंद्रीय पर्यटन एवं कला मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यटन को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अमेरिका के बाद डोमेस्टिक टूरिज्म की सर्वाधिक संभावनाएं हैं। केंद्रीय मंत्री महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित ‘पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना’ विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
पर्यटन जीडीपी में भारत का लक्ष्य
शेखावत ने वैश्विक परिदृश्य बताते हुए कहा कि दुनिया के देशों में जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र की भागीदारी 10 प्रतिशत से अधिक है, जबकि भारत में यह वर्तमान में 5.5 प्रतिशत है। केंद्र सरकार इसे विश्व जीडीपी के औसत तक लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पॉलिसी निर्धारण और क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की पर्यटन जीडीपी में राजस्थान का हिस्सा अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक है, जिसके कारण यहां अनेक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर (8 करोड़ पर्यटक), उज्जैन के महाकाल मंदिर (7.5 करोड़ पर्यटक) और महाकुंभ (66 करोड़ लोग) में लोगों की रिकॉर्ड उपस्थिति को इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

50 नए आईकॉनिक पर्यटन स्थल होंगे तैयार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कोविड के बाद भारत पर्यटन की दृष्टि से टॉप रिवाइवल देशों में शामिल है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेल, सड़क और वायु मार्ग में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। धार्मिक एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर ₹5000 करोड़ का निवेश किया गया है, जबकि नए और पुराने स्थलों को नया रूप देने पर गत वर्ष ₹3300 करोड़ खर्च हुए हैं। उन्होंने घोषणा की कि देश में 50 नए आईकॉनिक पर्यटन स्थल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें विश्व स्तर के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तैयार पर्यटन नीति की सराहना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर में पर्यटन सुविधाओं की मांग
विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन में बीकानेर की संस्कृति को विश्वविख्यात बताया और केंद्रीय मंत्री से बीकानेर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवलिंग मैनेजमेंट की शाखा खोलने का आग्रह किया। संगोष्ठी में पर्यटन विशेषज्ञ गोपाल सिंह चौहान ने ‘इको टूरिज्म’ विकसित करने का, होटल विशेषज्ञ डॉ. नरेश गोयल ने एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का, और लोक कलाकार गोपाल बिस्सा ने हवेलियों के संरक्षण एवं नाइट टूरिज्म विकसित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास और शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानन्द भी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *