बीकानेर में सर्दी के तीखे तेवर, रात में कोहरे के बाद दोपहर तक सूर्य दर्शन नहीं

बीकानेर में सर्दी के तीखे तेवर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 12 जनवरी। शनिवार देर रात बीकानेर में घना कोहरा रहा, जिसके चलते सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। अब तक हवा में ठंडक और गलन के चलते लोग रविवार को छुट्‌टी के दिन बाहर निकलने के बजाय घर में दुबके हुए हैं। बीकानेर में सोमवार से मौसम साफ और शुष्क रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग कर चुका है। शनिवार रात करीब दस बजे ठंडी हवा शुरू हुई ओर रात ग्यारह बजे तक कोहरा छाने लगा। हालात ये हुए कि रात में विजिबिलिटी कम हो गई। रोडलाइट्स पर कोहरा साफ नजर आने लगा। रविवार सुबह जब लोग नींद से उठे तो चारों तरफ काेहरा था। विजिबिलिटी महज बीस मीटर के आसपास रह गई थी। हालांकि इसके बाद कोहरा खत्म हो गया लेकिन सूर्य दर्शन नहीं हो पाए। हवा में ठंडक के चलते गलन का अहसास हो रहा है। आज दिन भर मौसम ठंडा रहेगा और धूप के लिए तरसना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सवेरे विजिबिलिटी बहुत कम रही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश

pop ronak

बीकानेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर से सटे बीकानेर के गांवों में रविवार सुबह हल्की बारिश मौसम विभाग के मुताबिक हुई है। इसमें एक से चार एमएम तक बारिश दर्ज की गई है।

तापमान में गिरावट

बीकानेर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम पारा सोलह डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जो शनिवार को ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात बीकानेर में घने कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर में आज बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने करोली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, बारां जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बीकानेर संभाग के सार्दुलपुर में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *