बकरी का पेट काटकर देखा तो उड़ गए डॉक्टर के होश, पहली बार दिखा ऐसा शाकिंग केस

बकरी का पेट काटकर देखा तो उड़ गए डॉक्टर के होश, पहली बार दिखा ऐसा शाकिंग केस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जैसलमेर. , 12 जनवरी। राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक कैटल हॉस्पीटल में एक बकरी की सर्जरी की गई है। उसके पेट से कांच, प्लास्टिक और अन्य कई तरह के हानिकारक सामान निकाले गए हैं। फिलहाल बकरी को अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टर्स का कहना कि अक्सर अवारा मवेशी प्लास्टिक निगल लेते हैं, लेकिन पालतू बकरी का इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जब बकरी का दर्द लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा मालिक

pop ronak

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में जैसलमेर जिले के ही एक कस्बे में रहने वाला युवक छगन सिंह पहुंचा। छगन सिंह ने डॉक्टर को बताया कि बकरी ना तो दूध दे रही है और ना ही कुछ दिन से कुछ खा रही है। अन्य बकरियों के साथ वह बाहर भी नहीं जाती है। घर में ही मिमयाती रहती है। ऐसे में उसे देसी उपचार भी दिया लेकिन कुछ भी कारगर नहीं हुआ।

बकरी का पेट काटकर देखा तो उड़ गए होश

डॉक्टर ने जब बकरी का एक्सरे किया तो पेट में अजीब वस्तुएं दिखी। उसके बाद उसके पेट की सर्जरी की गई। पेट के एक हिस्से को काटकर पेट से कांच के टुकड़े, सेरेमिक के कप प्लेट के टुकडे़, प्लास्टिक के पाउच और अन्य हानिकारक सामान निकाला गया। दो दिनों तक बकरी को अस्पताल में ही रखा गया है। इस तरह का अनोखा मामले सामने आने के बाद अब पूरे कस्बे के पशु पालक अलर्ट हो गए हैं। दरअसल जैसलमेर में अधिकतर घरों में बकरियां पाली जाती हैं। वहां गाय या भैंस पालना भौगोलिक दृष्टि से अनूकूल नहीं है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *