IPS अधिकारी के पति IRS को दफ्तर में पीटा

IPS अधिकारी के पति IRS को दफ्तर में पीटा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • साथ काम करने वाले पर ही आरोप

लखनऊ, 29 मई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित आयकर विभाग के दफ्तर में IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार हमला विभाग के ही एक अधिकारी ने किया है। गौरव गर्ग घायल हैं और उन्हें लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरव गर्ग, IPS रवीना त्यागी के पति हैं।
सूत्रों के मुताबिक गौरव गर्ग से झगड़े के बाद उन्हें पीटा गया और धक्का-मुक्की की गई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. दावा है कि इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर ने गौरव गर्ग को दफ्तर के कमरे में बंद कर मारा है। सूत्रों की अनुसार चेहरे पर चोट लगी है, 2014 बैच के अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग को मारा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौरव गर्ग को पेपर वेट और घुसे से मारा

pop ronak
BC opening

योगेंद्र की एक प्रकरण में जांच चल रही थी, उसी जांच के सिलसिले में योगेंद्र आया था और किसी बात को लेकर गौरव गर्ग से वाद विवाद हुआ. इसके बाद उसने पेपर वेट और घुसे से मारा है। लगभग 3 बजे के आसपास का मामला बताया जा रहा है. डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव और आईएएस राजशेखर भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं. वहीं गौरव गर्ग की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज FIR होगी।

तहरीर मिलेगी उसी हिसाब से कार्रवाई होगी- डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि हमें सूचना प्राप्त हुई है कि उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया है, वह अभी सुरक्षित हैं और चिकित्सीय परीक्षण हो रहा है। यहां पर अभी गौरव गर्ग हैं जो 2016 बैच के IRS अधिकारी हैं. किसने मारा है इसके सवाल पर डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि जो तहरीर मिलेगी उसी हिसाब से कार्रवाई होगी, किस बारे में विवाद हुआ उसकी जानकारी नहीं है। अभी उनका इलाज किया जा रहा है, अभी हमें तहरीर कोई प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *