रामलाल के घर से लाखों के जेवरात चोरी

रामलाल के घर से लाखों के जेवरात चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • शादी समारोह में गया था परिवार; पूरा घर खंगाला, ज्वेलरी बॉक्स गहने पार किए

श्रीडूंगरगढ़, 22 अप्रैल। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां कस्बे के बीच में घनी आबादी वाले क्षेत्र में चोर एक घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित काफी सामान ले गए। परिवार के लोग पास के ही गांव में रिश्तेदारों के विवाह समारोह में गए हुए थे, पीछे से चोरों ने लाखों रुपए का सामान पार कर लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार कालू बास के वार्ड तीन में पंडित रामलाल छंगाणी के घर में चोरी हुई है। रामलाल अपनी पत्नी सहित स्वर्णकार मंदिर में ही रहते हैं। वहीं घर पर उनका पुत्र राधेश्याम व पुत्रवधू रहती है। पुत्र के ससुराल में साले का विवाह होने के कारण वे कल बिग्गा गांव चले गए। रात को घर में ताला देख चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर सारा सामान बिखेर दिया। आराम से घर में काफी देर रुककर सामान चोरी किया।

pop ronak

रामलाल ने एक बॉक्स में घर की महिलाओं के कीमती जेवरात रखे हुए थे। बॉक्स में से सोने चांदी का सामान निकाल ले गए। चोरों ने 1 सोने का सेट, 4 सोने की चूड़ियां, 6 सोने की मूरत, 4 जोड़ी चांदी की पायल व 20 हजार नगदी चोरी कर लिए। सुबह रामलाल जब घर पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। चोरी के बाद से पूरे क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। वारदात के बाद मोहल्ले वासियों की भीड़ हो गई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *