महिलाओं के बैग से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकदी पार

महिलाओं के बैग से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकदी पार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नागपुर से नोखा लौट रही चलती ट्रेन में बड़ी चोरी

बीकानेर ,16 सितम्बर । मदुरई-बीकानेर एसी साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के एसी कोच बी-1 में सफर कर रहीं दो महिला यात्रियों के बैग से 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 7-8 लाख रुपये नकद चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार जब नागपुर से नोखा स्थित अपने घर पहुंचा और बैग खोला, तब जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ। घटना के संबंध में बीकानेर जीआरपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घर पहुंचकर बैग खोला तो उड़े होश
देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। परिवार में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के बाद उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर से नोखा आने के लिए ट्रेन में सवार हुई थीं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

12 सितम्बर को ट्रेन के नोखा स्टेशन पहुंचने पर परिजन उन्हें घर ले आए। घर पर सामान संभालने के दौरान जब ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें रखे लगभग 65 से 70 तोला सोने के गहने, करीब आधा किलो चांदी और 7-8 लाख रुपये नकद गायब मिले।

जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने 14 सितम्बर को बीकानेर जीआरपी थाने में आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज करवाई:

सीट की स्थिति: महिला यात्री एसी कोच बी-1 की सीट संख्या 25 और 28 पर यात्रा कर रही थीं।

जांच का जिम्मा: जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

वर्तमान स्थिति: पुलिस की टीमें ट्रेन के रूट में पड़ने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।

adv change on 24 oct 2026