पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के पत्रकारों का जयपुर में दबदबा; मुख्यमंत्री ने बीकानेर की सक्रियता पर जताया आश्चर्य

जयपुर/बीकानेर, 14 मार्च । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्हें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बजट में की गई घोषणाओं पर चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संवाद में छाया रहा बीकानेर का दल
मुख्यमंत्री के साथ हुए इस संवाद कार्यक्रम में बीकानेर के पत्रकारों का विशेष प्रभाव देखने को मिला। ‘जार’ के प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने जब मुख्यमंत्री को बताया कि जयपुर के बाद सबसे बड़ी संख्या में पत्रकार बीकानेर से आए हैं, तो मुख्यमंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बीकानेर के पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और उनकी सक्रियता की सराहना की। श्याम मारू ने अवगत कराया कि बीकानेर में पत्रकारों ने पहले ही बजट घोषणाओं का स्वागत करते हुए आभार कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पत्रकार कल्याण और बजट घोषणाएं
पत्रकारों ने इस वर्ष के बजट में वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और जयपुर में नई आवासीय योजना लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है।

‘जार’ और प्रेस क्लब ने सौंपी मांगों की सूची
‘जार’ प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू और बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की लंबित मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं-

  • सम्मान निधि: पेंशन राशि को 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने और आयु सीमा 60 से घटाकर 58 वर्ष करने की मांग।
  • अधिस्वीकरण (Accreditation): 10 साल पुराने अधिस्वीकरण की शर्त हटाने और प्रक्रिया को सरल बनाने का सुझाव।
  • डिजिटल मीडिया: डिजिटल पत्रकारों के लिए स्पष्ट नीति बनाने की आवश्यकता।
  • अन्य सुविधाएं: अधिस्वीकृत पत्रकारों के जीवनसाथी को रोडवेज में निशुल्क यात्रा और छोटे समाचार पत्रों को अधिक विज्ञापन देने का आग्रह।
  • शैक्षणिक शिथिलता: फोटो जर्नलिस्ट के लिए मैट्रिक पास को भी अधिस्वीकरण देने की मांग।

विकसित राजस्थान और रोजगार पर बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास का रोडमैप साझा करते हुए कहा कि सरकार 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं के लिए 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी नौकरियों के लक्ष्य का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक 1.25 लाख नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

बीकानेर से शामिल प्रमुख चेहरे
इस अवसर पर बीकानेर प्रेस जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें जार महासचिव श्रीलाल जोशी, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी, बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, जयनारायण बिस्सा, विशाल स्वामी, पीयूष पुरोहित, राजेंद्र सेन, सुमित व्यास, राजेश ओझा और अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सभी के सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना और समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

adv change on 24 oct 2026