ग्रामीण वार्ड इकाइयों के गठन और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ग्रामीण वार्ड इकाइयों के गठन और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • खेत मजदूर यूनियन का विस्तार

बीकानेर/श्रीगंगानगर, 14 मार्च । राजस्थान खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बीकानेर में संपन्न हुई। प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड दुर्गा स्वामी और प्रदेश महासचिव कॉमरेड रामशरण बगड़िया की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मजदूरों को संगठित करने और यूनियन के आधार को ग्रामीण स्तर तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसले लिए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वार्ड स्तर पर मजबूत होगा संगठन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खेत मजदूर यूनियन अब जिले के प्रत्येक गांव में वार्ड इकाइयों का गठन करेगी। संगठन ने विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिला मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

pop ronak

तहसील प्रभारियों की नियुक्तियां
संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न तहसीलों में इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।

नोखा: कॉमरेड बजरंग छिपा, कोलायत: सुनील नायक,श्रीडूंगरगढ़: शीशपाल नायक, बीकानेर सदर: महेंद्र बारूपाल, लूणकरनसर: हनुमान लखूसर ,बीकानेर शहर: शेखर नवल ,छतरगढ़: ओमप्रकाश मेहरड़ा

सोशल मीडिया कमेटी का गठन
आधुनिक दौर में सूचनाओं के त्वरित प्रसार के लिए यूनियन की सोशल मीडिया कमेटी भी बनाई गई है। इसमें महेंद्र बारूपाल को जिला संयोजक तथा शिवलाल जाट व शेखर नवल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प
प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड दुर्गा स्वामी ने कहा कि पूरी कृषि व्यवस्था का आधार खेत मजदूर है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर संघर्ष करने की अपील की। वहीं, प्रदेश महासचिव रामशरण बगड़िया ने वार्ड इकाइयों को संगठन की असली ताकत बताते हुए इन्हें सक्रिय करने पर बल दिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष शीशपाल नायक, जिला सचिव बजरंग छिपा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर संगठन को जिला स्तर पर और अधिक शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *