सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, बाहर लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, बाहर लगे 'मोदी-मोदी' के नारे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

सालासर , 4 जनवरी। राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम में नए साल के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भगवान बालाजी की पूजा.अर्चना कर देश और जनता के लिए सुख.समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत ने विधि.विधान से उनकी पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान केजरीवाल ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और दर्शन के बाद बाहर निकले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मोदी-मोदी, नारों से गरमाया माहौल
मंदिर से बाहर निकलते ही माहौल अचानक बदल गया। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने मोदी.मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस अप्रत्याशित घटना ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि नारे लगाने वाले भाजपा समर्थक थे या स्थानीय लोग। अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया और बिना किसी प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गए। इससे पहले भी केजरीवाल के सामने इस प्रकार के राजनीतिक नारेबाजी के वाकये हो चुके हैं।

pop ronak

मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रतिक्रिया
मंदिर प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सालासर बालाजी धाम पर हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है और इस तरह की राजनीतिक नारेबाजी पहली बार सुनाई दी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *