वोटिंग के दौरान चले लात-घूंसे,दो पक्षों में मारपीट
बीकानेर नगर निगम चुनाव


बीकानेर नगर निगम चुनाव: दोपहर तक 56% से अधिक मतदान; शाम ढलते बढ़ा उत्साह, वार्ड-52 में EVM रही खराब


बीकानेर, 9 सितम्बर । बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए बुधवार को वोट डालने पहुंचे मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। दोपहर 3 बजे तक 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि शाम 5 बजे तक यह आंकड़ा लगभग 65 प्रतिशत तक पहुंच गया। गंगाशहर में बोथरा स्कूल के बूथ पर सुबह सुबह ही झड़प हो गयी। निर्दलय प्रत्यासी के समर्थक द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया तो भाजपा के समर्थक भीड़ पड़े , शीघ्र ही पुलिस पहुंची तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बह वहां पहुंच गए।


वार्ड-52 में ईवीएम खराब, बुजुर्ग मतदाताओं का जज्बा EVM तकनीकी खराबी
मतदान प्रक्रिया के दौरान वार्ड-52 के भाग संख्या 8 स्थित फोर्ट डिस्पेंसरी स्कूल पोलिंग बूथ पर अचानक ईवीएम खराब हो गई, जिससे कुछ समय के लिए मतदान बाधित हुआ। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को ठीक कराया।
बुजुर्ग मतदाताओं की सहभागिता
चुनाव में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह दिखा। 80 वर्षीय पाना देवी अपने पोते के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचीं और लोकतांत्रिक अधिकार का फर्ज निभाया।
चुनावी आंकड़े एवं चुनावी समीकरण
बीकानेर नगर निगम के कुल 80 वार्डों में 4,82,229 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रत्याशियों का गणित
चुनावी मैदान में कुल 373 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी वार्ड संख्या 2 में आमने-सामने हैं।
मुख्य मुकाबला
अधिकतर वार्डों में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, हालांकि कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।बीकानेर जिले की शेष 6 नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को मतदान आयोजित होगा, जबकि सभी निकायों के चुनावी परिणाम 14 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
पैर में फ्रैक्चर के बावजूद वोट देने पहुंचा युवक, अब तक 81.42% मतदान हुआ
जोधपुर,9 सितम्बर। जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं बिलाड़ा, पीपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिंवरी में वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग तिंवरी में 81.42 प्रतिशत हुई है।
इस दौरान बालेसर में करीब 3030 बजे फर्जी वोटिंग के शक में दो पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को हटाया।
इससे पहले भी बालेसर में दोपहर करीब 1 बजे भी मतदान केंद्र के बाहर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान भी झड़प हो गई थी।
इन 6 नगर पालिका में 1 लाख 19 हजार 635 मतदाता है, जो 523 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपालगढ़ नगर पालिका में है, जहां 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सबसे कम प्रत्याशी मथानिया और तिंवरी नगर पालिका में है। जहां 80-80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राजस्थान निकाय चुनाव में शराब बांटने की साजिश नाकाम, लग्ज़री कार से ‘ज़खीरा’ जब्त, जानें पूरा मामला
राजस्थान के बीकानेर स्थित देशनोक पालिका चुनाव में पुलिस का बड़ा एक्शन। ब्लैक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, मिला पार्टी का दुपट्टा।
राजस्थान में जारी नगर पालिका और निकाय चुनावों की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बीकानेर जिले के देशनोक क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा की जा रही सख्त नाकेबंदी के दौरान देशनोक में एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से पूरे बीकानेर जिले के राजनीतिक और चुनावी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से शराब के साथ-साथ संदिग्ध ब्लैक लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से एक प्रमुख राजनीतिक दल का दुपट्टा और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा भी किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच इस एंगल से कर रहा है कि कहीं इस अवैध शराब का इस्तेमाल निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने या बांटने के लिए तो नहीं किया जाना था।
