लिव-इन में रह रहे युवक-युवती का किडनैप

लिव-इन में रह रहे युवक-युवती का किडनैप
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • स्कॉर्पियो में आए बदमाश बाजार से उठा कर ले गए
  • लोग वीडियो बनाते रहे; पूरे इलाके की नाकाबंदी की

बीकानेर , 8 जून। बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक-युवती को स्कॉर्पियो में आए बदमाश उठा कर ले गए। बदमाशों ने उन्हें जबरन कार में डाला तब लोगों के भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे। लेकिन, किसी ने मदद नहीं की। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी है। किडनैपर्स को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला बीकानेर के पूगल कस्बे के दंतौर तिराहे का दोपहर 3 बजे का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बाजार से उठा ले गए बदमाश

pop ronak

पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- दोपहर 3 बजे के आसपास युवक-युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। पहुंचे तो यहां मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली नंबर DL 10 CT 1526 नंबर की सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो से आए 4-5 बदमाशों ने यहां बाजार में 2 युवक-युवतियों का किडनैप कर लिया है। इसके पास मामले की सूचना एसपी तेजस्वनी गौतम और आला अधिकारियों को दी है।

पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी की

थानाधिकारी ने बताया- पूगल कस्बे के मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी कर दी गई है। फिलहाल, युवक-युवती कौन है? इस बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही, यह भी सूचना है कि दोनों यहां लिव इन में रह रहे थे। इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों से बदमाशों के हुलिए को लेकर पूछताछ की जा रही है।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *