अटल समरसता रत्न अलंकरण प्राप्त कर के.के. शर्मा बीकानेर पहुंचे

अटल समरसता रत्न अलंकरण प्राप्त कर के.के. शर्मा बीकानेर पहुंचे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर 31 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इन्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशनए बुद्धिष्ट वर्ल्ड पीस फॉन्डेशन और काठमांडू, नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपई की जन्म जयंती वर्ष पर विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का अटल समरसता रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सम्मान समारोह काठमांडू, नेपाल के होटल आनंद पशुपतिनाथ के सभागार में आयोजित किया गया। बुद्धिष्ट वर्ल्ड पीस फॉन्डेशन और काठमांडूए नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में सर्वप्रथम सभी प्रतिभाओं का पाद प्रक्षालन करए मस्तक पर तिलक लगा एवं माला पहना कर सनातन वैदिक रीति से स्वागत किया गया। बौद्ध धर्म गुरु लामा मठए काठमांडू के संरक्षण में स्वागत समारोह हुआ।

pop ronak
BC opening

वास्तुशास्त्र क्षेत्र में उत्कृष्ट वेदानुकूल एवं विज्ञान सम्मत अनुसंधानात्मक पुस्तक लेखन एवं कार्यों तथा वैदिक सनातन परंपरा के प्रसार में रत बीकानेर राजस्थान से वास्तु मार्तंड इंजीनियर कृष्णकुमार शर्मा को अटल समरसता रत्न अलंकरण सम्मान नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद श्रीमती यादव तथा नेपाल सरकार के पर्यटन प्रभारी तथा मंचासीन गणमान्यों में धर्म गुरु लामा ध्याछो लेम्पोछे द्वारा नेपाली टोपी पहनाई गईए सम्मान प्रतीकचिन्ह, प्रमाण पत्र, शॉल ओढ़ा कर, स्वर्ण पदक प्रदान कर किया गया।

नेपाल सरकार के पूर्व उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति श्री परमानंद झा ने अपने उद्बोधन में भारत नेपाल संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि पुरातनकाल से सीता माता तथा प्रभु श्री राम से जो रोटी बेटी का संबंध बना वह आज भी दोनों देशं के बीच अक्षुण है।

काठमांडू से अटल रत्न समरसता अलंकरण प्राप्त कर बीकानेर लौटे के.के. शर्मा का स्वागत करने बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वालों में अरुणकुमार शर्मा, तरुणकुमार शर्मा, सेवानिवृत बैंक प्रबंधक राजेंद्रप्रसाद गौड़, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता धीरू भाई शर्मा, रामनाथ शर्मा एडवोकेट, सुश्री साक्षी शर्मा, मनोजकुमार, दिनेश पांडे, डॉ.अखिलानंद पाठक अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर बीकानेर की धरा पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *