खेलकूद के साथ सीख रहे स्वच्छता और सेवा के संस्कार

खेलकूद के साथ सीख रहे स्वच्छता और सेवा के संस्कार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पतंजलि योग शिविर के बच्चों ने दीनदयाल पार्क में किया श्रमदान

बीकानेर, 7 जून। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के तहत रविवार को एक सराहनीय पहल की गई। शिविर में शामिल बच्चों और किशोरों ने दीनदयाल पार्क में एकत्रित होकर सामूहिक श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान चलाया। उत्साह से लबरेज़ इन बच्चों ने पार्क परिसर में बिखरे सूखे पत्तों, टहनियों और अन्य कचरे को साफ कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का एक अनूठा संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस संस्कार शिविर की खासियत यह है कि यहाँ बच्चों को केवल योगाभ्यास और खेलकूद ही नहीं सिखाया जाता, बल्कि उन्हें सनातन संस्कृति, भारतीय जीवन मूल्यों और नैतिक संस्कारों से भी जोड़ा जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, बड़ों के प्रति सम्मान, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुणों को विकसित करना है। रविवार को आयोजित किया गया श्रमदान भी इसी चरित्र निर्माण प्रक्रिया का एक हिस्सा था, जिसके जरिए बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को व्यावहारिक रूप से आत्मसात किया।

pop ronak
BC opening

इस विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत, भवानी शंकर सांखला और विकास जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों ने अपने आसपास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखने, सार्वजनिक संपत्तियों की देखभाल करने और देश सेवा के कार्यों में निरंतर अपनी भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

खाओसा