अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताएं मिलने पर 11 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 5 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी स्थित एस.जी.आर. लाइफ साइंसेज एवं तिलक नगर स्थित श्री साई मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 से 22 नवम्बर 5 दिनों के लिए, भीनासर स्थित स्वरूपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, श्री कोलायत स्थित श्री राठौड़ मेडिकल स्टोर, कुदसू स्थित समराथल मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 से 27 नवम्बर 10 दिनों के लिए, न्यू लाइन गंगाशहर स्थित श्री श्याम मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 18 से 29 नवम्बर 12 दिनों के लिए तथा उदयरामसर स्थित श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 20 दिनों के लिए निलंबित किये गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *