गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी आग, केमिकल के कारण तेजी से फैली

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 24 मई। बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कोटगेट थाना इलाके में स्थित रानी बाजार की ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर और गोदाम दोनों में सुबह अचानक आग लगी। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोगों घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी, फायर ब्रिगेड को भी फोन किया। कुछ ही देर में पहुंची तीन अलग अलग फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखे टायर व अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आसपास आग को नहीं फैलने दिया गया।

रानी बाजार इलाके में बीजेटी कार्गो एक्सप्रेस कंपनी के गोदाम में आज सुबह 6 बजे के आस-पास आग लग गई। गोदाम में ग्राहकों के पार्सल और स्टेशनरी अन्य केमिकल थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पा लिया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *