महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की महिला नेटबॉल टीम सिलेक्शन में बंदरबांट , जांच की मांग

महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की महिला नेटबॉल टीम सिलेक्शन में बंदरबांट , जांच की मांग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 6 जनवरी। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी भ्र्ष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। अभी पिछले दिनों ही एक सप्लायर को लाखों रुपयों के साथ एसीबी की टीम ने रेंज हाथों पकड़ा था जो परीक्षा विभाग से सम्बन्धित था। इस विश्वविधालय में खुले हाथों सब तरफ लूट चल रही है।
अब खेल विभाग का काला चिट्ठा सामने आया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को लिखा है कि यूनिवर्सिटी की तरफ़ से खेलने के लिए सिलेक्टेड खिलाड़ीयों की जगह अन्य व्यक्तियों को भेजा जा रहा है। किसी खिलाडी द्वारा रोष जताने पर एक्शन की चेतावनी दी जाती है और कहा जाता है कि आप तो बहुत खेले हो का हवाला देते है. इसका तात्पर्य होता है खिलाड़ी की प्रतिभा की जगह तालमेल वाले लोगों को टीम में भेजा जाता है। जिसकी चलते यूनिवर्सिटी की टीमों का परिणाम अच्छा नहीं रहता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आलम यह है कि महिला खिलाड़ियों के साथ किसी महिला अधिकारी को ना भेज कर पुरुष को भेज दिया जाता है तथा यूनिवर्सिटी से असम्बन्धित लोगों को भेजा जाता है। बास्केट बॉल महिला टीम के साथ भी यही किया. यूनिवर्सिटी का खेल अनुभाग यशवंत गहलोत एवं टेंपररी कर्मचारी हितेन्द्र मारू के इशारों पर नाच रहा. सरकारी नियमो की खुलम खुला अवहेलना की जारही है। अपनी मर्जी से टीम में नाम जोड़े एवम् हटाए जाते है। शादी शुदा उन महिलाओं को भी टीम में भेज दिया जाता है जिनके छोटे छोटे बच्चे होते है एवम् उनको बास्केटबॉल खेलना तो दूर पकड़ना भी नहीं आता था। इन गतिविधियों के चलते लगता है कि जैसे कोई सर्टिफिकेट बेचने का रैकेट चल रहा है।

पिछले वर्ष भी एक खिलाड़ी निकिता को टीम में नहीं लिया उसका नाम पहले 15 खिलैड़ियो में भी नहीं डाला. विरोध करने पर आनन फानन में उसे अलग से पीछे से भेज टीम के साथ खिलाया गया था। अध्यक्ष, बीकानेर ओलम्पिक एसोसिएशन नेप्रश्न खड़ा किया है कि ये क्या हो रहा है ? सही खिलाड़ी यह सब कैसे सहे ? ऊपर से इंटरनल एग्जाम तय कर दिए, ताकि खिलाड़ी ख़ुद ही बाहर जाने से मना कर दे। उन्होंने इन गतिविधियों की जांच करने की मांग की है ताकि सही खिलाड़ी के अधिकार का नुक़सान ना हो।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *