बीकानेर जिला उद्योग संघ में सजेगी ‘मान मनुहार’, एक ही छत के नीचे दिखेगा 500 साल का इतिहास

बीकानेर जिला उद्योग संघ में सजेगी 'मान मनुहार', एक ही छत के नीचे दिखेगा 500 साल का इतिहास
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 7 जनवरी। विश्व प्रसिद्ध ‘बीकानेर ऊँट उत्सव’ की श्रृंखला में इस वर्ष एक अनूठा नवाचार होने जा रहा है। बीकानेर जिला उद्योग संघ (Bikaner District Industries Association) आगामी 9 जनवरी को ‘मान मनुहार’ कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार किए गए इस विशेष आयोजन के तहत देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब एक ही छत के नीचे बीकानेर के 500 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, कला, साहित्य और संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया और सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि संघ परिसर को एक ‘मिनी पर्यटन केंद्र’ के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ स्थापित आर्ट गैलरी में योग के सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं के साथ-साथ बीकानेर की पौराणिक बावड़ियों, तालाबों, रम्मतों, मेलों और तीज-त्योहारों के दुर्लभ छायाचित्रों को संजोया गया है। 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले ‘मान मनुहार’ कार्यक्रम में पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत-सत्कार किया जाएगा और उन्हें बीकानेर के सुप्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाया जाएगा।

pop ronak
BC opening

पर्यटन विभाग ने लिया तैयारियों का जायजा
आयोजन की महत्ता को देखते हुए पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बुधवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर का दौरा किया। उन्होंने इस आर्ट गैलरी को ऐतिहासिक परिदृश्य का एक अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि यह केंद्र पर्यटकों को बीकानेर की जड़ों को गहराई से समझने में मील का पत्थर साबित होगा। इस गैलरी में केवल दुर्लभ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि विशेषज्ञ दस्तकारों द्वारा बनाई गई भारत की महान शख्सियतों की हस्तनिर्मित चित्रकारी भी आकर्षण का केंद्र है।

निरीक्षण के दौरान वीरेंद्र किराडू, एडवोकेट राजेश लदरेचा, राजीव शर्मा, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, राजाराम सारडा, परवेश गोयल, उमाशंकर कोठारी, चंद्रशेखर श्रीमाली और अरविंद चौधरी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *