माहेश्वरी गरबा नाइट 2026 में उमड़ा उल्लास, समाज की प्रतिभाएं हुई सम्मानित, डांडिया रास का परिवार संग लिया आनंद

माहेश्वरी गरबा नाइट 2026 में उमड़ा उल्लास,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 अक्टूबर। माहेश्वरी युवा संगठन (शहर), बीकानेर द्वारा शनिवार को माखन भोग परिसर में ‘माहेश्वरी गरबा नाइट-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के सैकड़ों परिवारों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा और डांडिया रास का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन के मुख्य प्रायोजक श्रीराम पापड़ एवं श्री नारायण जी गोपाल जी मूंधड़ा रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के दौरान समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में देवकिशन जी मूंधड़ा, कैलाश जी सिंघी, सुनील झँवर (नोखा), सुनील सारड़ा, सरिता मूंधड़ा (देशनोक) एवं अनीता मिमानी (खाजूवाला) शामिल रहे। इसके साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मिस्टर नवरात्रा, मिस नवरात्रा, बेस्ट कपल एवं बेस्ट ग्रुप सहित कई श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का ऊर्जावान संचालन एंकर आरजे उमंग, रघुवीर झँवर और अनु बजाज ने किया।

pop ronak

आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष कपिल लड्ढा, सचिव रोहित पचीसिया, कोषाध्यक्ष रोहित बिनानी और चेयरमैन ऐश्वर्य बिनानी सहित जुगल राठी, किशन लोहिया, पंकज थिरानी, गजेंद्र भट्टड़, श्रीकांत करनानी, कैलाश तापड़िया और विमल चांडक सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *