माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की महिला प्रकोष्ठ इकाई का गठन, बारह महिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की महिला प्रकोष्ठ इकाई का गठन, बारह महिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

समाज में जागरुकता व सक्रियता के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ इकाइयों का किया गठन : कन्हैयालाल भाटी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 26 मई । माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के नेतृत्व में बीकानेर शहर के सभी माली समाज बहुल मोहल्लों में युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की इकाइयों का गठन किया जा रहा है। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि इन इकाइयों के गठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ की सहप्रभारी उमा सांखला के मार्गदर्शन में माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की महिला इकाइयों का गठन किया गया।

pop ronak
BC opening

महिला इकाइयों में मोनिका कच्छावा नया कुआ इकाई, नीलिमा तोमर व्यास कॉलोनी, शांति खडग़ावत कैलाशपुरी, गिरिजा पंवार रघुनाथसर कुआं, दीपिका गहलोत सर्वोदय बस्ती, सुनीता कच्छावा मोहता कुआं, अंकिता गहलोत रानीसर बास, संगीता भाटी केसर देसर, निकिता गहलोत जस्सूसर गेट, मधु भाटी फड़ बाजार, योगिता भाटी चोतीना कुआं, वर्षा सैनी को हनुमान हत्था मोहल्ले की महिला प्रकोष्ठ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त क्षेत्रों की महिला प्रकोष्ठ इकाई की अध्यक्ष अब अपने स्तर सदस्य नियुक्त करेंगी तथा माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान से जुड़कर समाज विकास में सहभागिता निभाएंगी। कार्यक्रम में नत्थूसर बास इकाई की अध्यक्ष प्रीति सांखला व सुजानदेसर इकाई के अध्यक्ष साक्षी तंवर ने बताया कि कोई भी युवा या महिला जो समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना चाहता है, वह माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकता है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *