संगीत गायन रियाज से ही संभव है – पं. पुखराज शर्मा

अजित फाउण्डेशन में ग्रीष्मकालीन शिविर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 26 मई । अजित फाउण्डेशन में ग्रीष्मकालीन शिविर का आगाज निःशुल्क संगीत शिविर द्वारा किया गया। संगीत शिविर के प्रशिक्षक सुविख्यात संगीतज्ञ पं. पुखराज शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में संगीत में गायन एवं शैक्षणिक स्तर पर काफी रास्ते खुल गए है जिनमें हम अपना सुदृढ़ भविष्य देख सकते है। प्रत्येक प्रतिभागी के अन्दर संगीत की कला छुपी हुई है, संगीतज्ञ उस कला को निखारने का कार्य करता है। वेदों में सामवेद के अन्तर्गत हमें राग-रागिनियों के बारे में काफी जानकारी प्राप्त होती है। पुखराज शर्मा ने शिविर के प्रथम दिन सात सुरो का अभ्यास करवाया तथा सरस्वती वंदना का सभी प्रतिभागियों से रियाज करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि संगीत शिविर एक माह तक नियमित रूप से संचालित होगा। तथा शिविर के दौरान प्रशिक्षकों को संगीत की बारिकियां, मांड गायन, लोक संगीत, वाणियां, स्वर लहरियां, ताल, आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा लोकगीत एवं वाणियों का रियाज करवाया जाएगा। शिविर में बच्चे, किशोर एवं युवा सभी आयु वर्ग के कुल 42 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *