मरुभूमि शोध संस्थान द्वारा सम्मान घोषणा ,श्रीडॅूंगरगढ़ में होगा आयोजन

इस वर्ष का महिला लेखन सम्मान किरण राजपुरोहित और बाल साहित्य सम्मान विमला नागला को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • इस वर्ष का महिला लेखन सम्मान किरण राजपुरोहित और बाल साहित्य सम्मान विमला नागला को
  • 21 फरवरी को अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

बीकानेर, 1 जनवरी । राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की भाषा, साहित्य, संस्कृति और शोध को समर्पित इकाई मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इसी वर्ष से प्रारम्भ किये गयेे महिला लेखन सम्मान और बाल साहित्य सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि राजस्थानी भाषा के विकास, प्रचार-प्रसार, साहित्यिक पाठकीय जुड़ाव और महिला लेखन व बाल साहित्य को मुकम्मल प्रोत्साहन सुनिश्चित करने के लिए इसी वर्ष से प्रायोगिक तौर पर ये सम्मान प्रारम्भ किये गये हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री सूर्य प्रकाश बिस्सा स्मृति राजस्थानी महिला लेखन सम्मान के लिए इस वर्ष प्रख्यात राजस्थानी कहानीकार, कवि, सम्पादक व अनुवादक किरण राजपुरोहित ‘नितिला’, जोधपुर की लघुकथा पांडुलिपि आंख्यां आळा आंधा का चयन किया गया है। इसी प्रकार बाल साहित्य के सम्वर्द्धन, प्रचार-प्रसार को समर्पित कला-डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान इस लोेकप्रिय बाल साहित्यकार विमला नागला, केकड़ी की बाल कथाओं की पांडुलिपि बातां री मुळक को अर्पित किया जाएगा। किरण राजपुरोहित नितिला और विमला नागला को इससे पूर्व भी देश -प्रदेश की अनेक संस्थाओं से पुरस्कृत-सम्मानित किया जा चुका है।

pop ronak

सम्मान समिति के संयोेजक रवि पुरोहित ने बताया कि ये सम्मान 21 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आयोज्य भव्य समारोह में अर्पित किये जायेंगे। योजना के तहत प्रकाशित कृतियों पर समानधर्मा संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिसमें महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर जोड़ा जाएगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *