मंत्री गौतम कुमार ने सहकारिता अधिनियम में लंबित प्रकरणों की विभिन्न धाराओं के तहत जांच करवा दोषियों को दंड दिलाने के दिए निर्देश

मंत्री गौतम कुमार ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सहकारिता विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 14 जनवरी। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने रविवार को हंसा गेस्ट हाउस में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की उपस्थिति में सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए धारा 55 व 57 के तहत चल रही विभिन्न जांचे त्वरित गति से करवाकर दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। दक ने कहा कि बारदाने से संबंधित समस्या नैफेड व राजफैड स्तर से तत्काल समाधान करवाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विभिन्न सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियो को सहकारिता अधिनियम, नियम, उपनियम और विभिन्न नियमों से जागरूक करने के लिए जिले स्तर पर ट्रेनिंग करवाने, सहकार से समृद्धि योजना के तहत लागू होने वाली विभिन्न योजनाओं को त्वरित व प्रभावी रूप से लागू करवा जमीनी स्तर पर आमजन को लाभ देने निर्देश दिए।

उन्होंने सहकारी समितियों की प्रभावी ऑडिट करवा ऑडिट की समीक्षा कर दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए तथा विभिन्न सहकारी संस्थाओं में बिना भेदभाव के सदस्यता प्रदान करने व ऋण वितरण करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार बीकानेर खंड के भूपेंद्र सिंह ज्याणी, केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी रणवीर सिंह, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी राजेश टाक, उप रजिस्ट्रार मोहम्मद फारूक, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा शास्त्री, विशेष लेखा परीक्षक गोपालचंद कड़ेला, सहायक रजिस्ट्रार राजफैड शिशुपाल सिंह, भूमि विकास बैंक के सचिव वासुदेव सिंह भाटी, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, विजय बाफना, सत्यप्रकाश आचार्य सहित संबंधित लोग भी मौजूद रहे।
_____

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *