बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों के साथ फेंचाईजी, टीआईपी एवं अधिकारियों के साथ मिटिंग

बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों के साथ फेंचाईजी, टीआईपी एवं अधिकारियों के साथ मिटिंग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 22 अक्टूबर। बीएसएनएल राजस्थान दूरसंचार परिमण्डल,जयपुर के मुख्य महाप्रबन्धक विक्रम मालवीय एवं महाप्रबन्धक -वित्त चुन्नी लाल स्वामी दो दिन दिनांक 21 एवं 22 अक्टूबर को बीकानेर व्यवसायिक दूरसंचार क्षेत्र के दौरे पर रहे एवं विभिन्न कार्यकर्मो मे हिस्सा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह जानकारी देते हुए बीएसएनएल बीकानेर के महाप्रबन्धक ओपी खत्री ने बताया कि पहले दिन दिनांक 21 अक्टूबर को मुख्य महाप्रबन्धक मालवीय ने पब्लिक पार्क सिथत बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के कार्यालय के सभाकक्ष में बीएसएनएल के फेंचाईजी, टीआईपी एवं अधिकारियों के साथ मिटिंग की एवं उनकी समस्याओं के बारे मे सुना तथा उन्हे दूर करने का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होने ओएलटी वाईज कनेक्शन बढाने पर जोर दिया। जिससे कि राजस्व मे वृद्वि हो साथ ही मालवीय ने बीएसएनएल के प्लान के बारे मे उपभाक्ताओ का जागरुक करने पर जोर दिया, बैठक में बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर एवं नागौर के फेंचाईजी, टीआईपी एवं अधिकारी भी शामिल हुए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्य महाप्रबन्धक विक्रम मालवीय ने 22 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र के जस्सूसर गेट क्षेत्र मे हाई-स्पीड इन्टरनेट सेवा की फाईबर ओएलटी सेवा का शुभारम्भ किया। जिससे शहरी क्षेत्र के लगभग 8-10,000 उपभोक्ताओ को हाई-स्पीड इन्टरनेट सेवा का फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त मालवीय ने आज बीकानेर मे वाई-फाई रोमिंग सेवा का शुभारम्भ किया। जिसके तहत बीएसएनएल के एफटीटीएच वाई-फाई उपभोक्ता किसी अन्य जगह पर भी अपने निवास या कार्यालय के फाईबर सेवा का उपभोग बिना अतिरिक्त शुल्क से कर सकेगे।

इसके अतिरिक्त मालवीय ने केन्द्रीय शुष्क बागवानी सस्थान गंगानगर रोड, बीएसएफ परिसर जयपुर रोड की विजिट की एवं इनके उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की । मुख्य महाप्रबन्धक विक्रम मालवीय से विभिन्न यूनियनो के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की एवं कर्मचारियों एवं अधिकारियो से सम्बन्धित समस्याओ के बारे मे ज्ञापन दिए। जिसे मुख्य महाप्रबन्धक महोदय ने जल्द ही अपने स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *