दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • खारा औद्योगिक क्षेत्र में 320 किलो खींचिए नष्ट करवाए

बीकानेर, 22 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को भी कार्यवाही की गई। खारा औद्योगिक क्षेत्र में 320 किलो खींचिए नष्ट करवाए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा खारा औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स मरुधर फूड प्रॉडक्ट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। मौके पर 20 प्लास्टिक के कट्टों में लगभग 320 किलो पुराने खराब खींचिए को ऊपर से मिट्टी मिलाकर जनहित में नष्ट करवाया गया।

pop ronak
BC opening

इसके अतिरिक्त एसडीएम बज्जू महावीर सिंह जोधा के साथ ग्रामीण क्षेत्र बज्जू में संयुक्त कारवाई की गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बज्जू में निरीक्षण एवं नामूनीकरण किया गया। यहां फर्म मां सती जोधपुर, बीकानेर स्वीट्स एंड नमकीन, मैसर्स ग्रामीण मसाला, श्रुति दूध डेयरी एंड मिष्ठान, विष्णु मिष्ठान भंडार से काजू कतली, गुलाब जामुन, नारियल बर्फी, चमचम, कलाकंद, चाय पत्ती, धनिया पाउडर, बेसन चक्की, खींचिए के कुल 12 नमूने लिए गए।

इसके अलावा 60 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल नष्ट करवाया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, राकेश गोदारा तथा सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *