बीकानेर संभाग में ग्रामीण सेवा शिविरों का महाअभियान, सोमवार को 16 ग्राम पंचायतों में आमने-सामने सुलझेंगे मामले

बाबा रामदेवरा मेले में पैदल यात्रियों की सेवा के लिए शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने तैयार की रूपरेखा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 जून । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन को गांवों में ही सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने और उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा करने के लिए चलाए जा रहे ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2026’ का कारवां सोमवार को भी अनवरत जारी रहेगा। अभियान के अगले चरण के तहत आगामी 29 जून 2026 (सोमवार) को बीकानेर जिले के विभिन्न उपखंडों की कई ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां प्रशासन और विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाएंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने सोमवार को आयोजित होने वाले शिविरों की ब्लॉकवार और ग्राम पंचायतवार विस्तृत सूची जारी करते हुए बताया कि आमजन की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एडीएम रतनू के अनुसार, 29 जून को जिले के निम्नलिखित स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे-

pop ronak

सोमवार (29 जून) को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

बीकानेर ब्लॉक: कल्याणसर अगुणा और किलचू देवड़ान ग्राम पंचायत। लूणकरणसर ब्लॉक: मोखमपुरा और पीपेरां ग्राम पंचायत। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक: इन्दपालसर सांखलान और रीडी ग्राम पंचायत। कोलायत-हदां ब्लॉक: लम्भाणा भाटियान और नैणियां ग्राम पंचायत। बज्जू ब्लॉक: गोगडियावाला ग्राम पंचायत। पूगल ब्लॉक: पूगल (मुख्यालय) ग्राम पंचायत। छत्तरगढ़ ब्लॉक: खारबारा ग्राम पंचायत। खाजूवाला ब्लॉक: 2 केडब्ल्यूएम (2 KWM) ग्राम पंचायत। नोखा ब्लॉक: रोड़ा, दावा, धूपालिया और मसूरी ग्राम पंचायत।

जिला प्रशासन ने इन सभी संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों, काश्तकारों और पशुपालकों से अपील की है कि वे सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें। इन कैंपों में नरेगा जॉब कार्ड, राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पट्टा वितरण और विभिन्न पेंशन व जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों का त्वरित संपादन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।