24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बीकानेर की विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने जीते 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक

24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बीकानेर की विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने जीते 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 50 शूटरों ने प्री-नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बीकानेर, 28 जून 2026। जयपुर की जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित की गई ’24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप’ में बीकानेर के होनहार निशानेबाजों ने अपनी अचूक सटीकता का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर की ‘विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी’ के निशानेबाजों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक (दो रजत और एक कांस्य) अपनी झोली में डाले हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अकादमी के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी की स्टार निशानेबाज वेदिका शर्मा ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखते हुए दोहरा पदक जीता। वेदिका ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला वर्ग) में सिल्वर मेडल (रजत पदक) पर कब्जा जमाया। इसके बाद अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में भी सटीक निशाना साधकर दूसरा सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, पुरुष वर्ग की स्पर्धाओं में भी बीकानेर का दबदबा देखने को मिला, जहां 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में अकादमी के उभरते हुए शूटर अरविंद गोदारा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता।

pop ronak

बीकानेर के 50 निशानेबाजों ने पार की स्टेट की बाधा, प्री-नेशनल में बनाई जगह

अकादमी के मुख्य कोच प्यारेलाल बाटड़ ने बताया कि राजस्थान राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस 24वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का ओवरऑल प्रदर्शन बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धाओं में बीकानेर के कुल 50 निशानेबाजों ने शानदार स्कोरिंग के साथ ‘स्टेट क्वालीफाई’ करने का गौरव हासिल किया है।

कोच बाटड़ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इन सभी 50 निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बूते आगामी ‘प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप’ (Pre-National) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता पर बीकानेर के खेल प्रेमियों, प्रबुद्ध नागरिकों और खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए पदक विजेताओं तथा प्री-नेशनल के लिए चयनित सभी शूटरों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

sjps