एमजीएसयू-खेल दिवस पर 40 किलोमीटर साइकिल रेस के विजेता हुए सम्मानित

एमजीएसयू-खेल दिवस पर 40 किलोमीटर साइकिल रेस के विजेता हुए सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • प्रशिक्षण के साथ साथ खिलाड़ियों को अपनी खुराक पर भी देना होगा ध्यान – कुलगुरू दीक्षित

बीकानेर , 29 अगस्त। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत गुरुवार को खेल दिवस के उपलक्ष्य में 40 किलोमीटर महिला और पुरुष दोनों वर्ग साइकिल रेस आयोजित करवा कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने मुख्य अतिथि की भूमिका में मेजर ध्यानचंद के जीवन के रोचक प्रसंग मंच से सुनाते हुए खिलाड़ियों से अपील की कि उन्हें संसाधन, प्रशिक्षण के अलावा उचित खुराक पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की खुराक तक उनके कोच द्वारा तय की जाती है जिससे उनका एनर्जी लेवल बना रहे।
इससे पूर्व आयोजन का संचालन करते हुए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने खेलों के महत्व को सामने रखा। स्वागत भाषण देते हुए शारीरिक शिक्षा सहायक निदेशक डॉ. यशवंत गहलोत ने परिसर में आयोजित हो रहे खेल सप्ताह की रूपरेखा बताई।
इस अवसर पर पुरुष वर्ग से विजेता मानव सारडा, सुरेश, अशोक व महिला साइक्लिस्ट मोनिका जाट, बसंती जाट , कविता सियाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर ट्रैक सूट और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि वित्त नियंत्रक अरविंद बिश्नोई द्वारा अपने उद्बोधन द्वारा मंच से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। मंचस्थ अतिथियों ने साइक्लिंग कोच किशन पुरोहित व शिवरतन को भी मंच से सम्मानित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *