खेल दिवस का आयोजन हुआ

खेल दिवस का आयोजन हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 29 अगस्त। श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय में आज मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाविद्यालय की रासेयो की दोनो इकाइयों के तत्वावधान में छात्राओं के टीम के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया जिसमें एकता और टीम ने प्रियंका और टीम को पराजित कर प्राचार्य द्वारा विजेता पुरस्कार प्राप्त किया।

pop ronak

प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्राओं को अध्ययन के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का आवश्यक मंत्र दिया जो खेलों के द्वारा ही संभव है। खेल प्रशिक्षक अरुण सक्सेना ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से रूबरू करवाया।

रासेयो प्रभारी डा राजेंद्र जोशी और सुश्री अरुणा त्यागी ने भी छात्राओं को छात्र जीवन में खेल के महत्व की जानकारी दी।

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल दिवस का आयोजन

बीकानेर , 29 अगस्त। स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर एन.सी.सी., राष्ट्रीय सेवा योजना व स्काउट के संयुक्त तत्वाधान में खेल दिवस मनाया गया।

खेल प्रभारी अनिल तंवर ने बताया कि इस अवसर पर बैडमिन्टन, शतरंज, टेबल-टेनिस, दौड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने खेल के महत्व से सभी को अवगत कराया।

एन.सी.सी अधिकारी फरसाराम चैधरी ने हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरित होने का संदेश दिया तथा छात्रों को हाॅकी की सामान्य जानकारी भी दी। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सतपाल मेहरा, डाॅ. भारती साँखला एंव स्काउट रोवर लीडर डाॅ. कृष्ण कुमार खत्री के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. रफी अहमद, डाॅ. सुशील कुमार दैया, डाॅ. वन्दना शुक्ला एवं समस्त संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *