मिलाप चोपड़ा को विद्या वाचस्पति यानी पी.एच.डी की उपाधि मिली

मिलाप चोपड़ा को विद्या वाचस्पति यानी पी.एच.डी की उपाधि मिली
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 जुलाई। आर.एन.बी.ग्लोबल विश्वविद्यालय, बीकानेर की अकादमिक परिषद की अभिशंसा उपरांत बीकानेर से राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में अधिवक्ता मिलाप चोपड़ा को विद्या वाचस्पति यानी पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारत में न्याय वितरण प्रणाली पर ग्राम न्यायालय और लोक अदालत के प्रभाव का आंकलन: लंबित मामलों का न्यायपूर्ण निपटारा करने की चुनौतियों का एक आलोचनात्मक अध्ययन” विषय पर विद्या वाचस्पति यानी पी एच डी की उपाधि प्रदान की गई। चोपड़ा ने 2015 से राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालात की शुरुआत करने के बाद, 2020 में कोरोनाकाल को अवसर मानते हुए पीएचडी का अध्ययन प्रारम्भ किया और 2024 में शोध कार्य आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ के विभागाध्यक्ष और सह आचार्य डॉ अशोक प्रेम के निर्देशन में पूर्ण किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. गजानंद मोदी ने बताया कि अधिवक्ता चोपड़ा को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर शोध कार्य पूर्ण करने के उपरांत यह उपाधि प्रदान की गई। अधिवक्ता चोपड़ा ने इस शोध कार्य में ग्राम न्यायालय और लोक अदालत के काम काज तथा वर्तमान स्थिति की समीक्षा करी और इस संबंध में संविधान तथा अन्य कानून में दिए गए प्रावधानों का गहन विश्लेषण किया और ग्राम न्यायालय तथा लोक अदालत के बेहतर परिणामों के लिए, किए जा सकने वाले कानूनी और सामाजिक सुधारो को भी अपने शोध कार्य में समाविष्ट किया। उल्लेखनीय है कि मिलाप चोपड़ा राजस्थान उच्च न्यायालय में उप राजकीय अधिवक्ता हैं तथा पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा के सुपुत्र हैं।

पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर अधिवक्ता चोपड़ा को विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. जी एस. राठौड़, डीन-रिसर्च डॉ. राकेश भार्गव ,कुल सचिव डॉ दीपाली गुप्ता और स्कूल आफ लॉ के डीन डॉ. अनिल कौशिक ने बधाई दी।

मिलाप चोपड़ा को पी.एच.डी की उपाधि मिलाने पर गंगाशहर के शिक्षा प्रेमी व उद्योगपति शांतिलाल बोथरा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। थार एक्सप्रेस परिवार भीएस उपलब्धि पर मिलाप चौपड़ा को बधाई प्रेषित करता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *