बीकानेर में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मिताक्षी शर्मा का दबदबा, जीते दो स्वर्ण पदक

बीकानेर में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मिताक्षी शर्मा का दबदबा, जीते दो स्वर्ण पदक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 जनवरी । बीकानेर के टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल में आज 71वीं जिला स्तरीय शंकर लाल हर्ष स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही दिन युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से सभी को अचंभित कर दिया, जिसमें मिताक्षी शर्मा सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरीं। मिताक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 वर्ष और 13 वर्ष दोनों आयु वर्गों के एकल खिताब अपने नाम कर ‘डबल क्राउन’ हासिल किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि भँवर सिंह कांधल (उपाध्यक्ष, जिला टेबल टेनिस संघ) और कार्यक्रम अध्यक्ष सी.एम. चौधरी (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, IGNP) द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कटारिया (एडिशनल चीफ इंजीनियर, IGNP) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने स्व. शंकर लाल हर्ष की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला सचिव भवानी सिंह, कोषाध्यक्ष अविनाश सिंह राठौड़ और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रतियोगिता के परिणामों पर नजर डालें तो 11 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में मुकुल पंवार ने ईशान जैन को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं, 13 वर्ष बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें ऋषभ जाखड़ ने चन्द्रादित्य राठौड़ को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से मात दी। बालिका वर्ग में मिताक्षी शर्मा का एकतरफा राज रहा; उन्होंने 11 वर्ष और 13 वर्ष दोनों के फाइनल मुकाबलों में अर्नवी राठौड़ को 3-0 के समान अंतर से पराजित कर दोहरा खिताब जीता।

आयोजन समिति के अनुसार, कल दिनांक 9 जनवरी 2026 को 15 वर्ष और 17 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। आज के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों और संघ के सदस्यों ने बधाई दी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *