विधायक व्यास ने समझी दिव्यांग की व्यथा-बीकानेर जिला उद्योग संघ बना सेतू

दिव्यांग विधार्थी को स्कूटी भेँट की
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 मार्च। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने फिर अपनी भावनात्मक विचारों को आत्मसात करते हुए दिव्यांग विधार्थी को स्कूटी भेँट की । विधायक जेठानंद व्यास ने युवाओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से शहर के एम एम ग्राउंड में लगवाए गए रोजगार मेले में एक दिव्यांग द्वारा शिक्षा ग्रहण करने में आ रही स्कूटी के आभाव से अवगत करवाया। जिस पर विधायक द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया से स्कूटी व्यवस्था करवाने की अनुशंसा की गई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया द्वारा जरूरतमंद ओर भामाशाह के मध्य सेतू बनते हुए नोखा के उद्यमी हनुमान झंवर के माध्यम से दिव्यांग को विधायक जेठानंद व्यास के हाथों से स्कूटी की चाबी सौंपी । स्कूटी पाकर दिव्यांग छात्र खुशी से झूम उठा और विधायक एवं भामाशाहों का धन्यवाद दिया । विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मेरा उद्देश्य जनसाधारण के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान करवाना है ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी देवकिशन मूंधड़ा से मिलकर बीकानेर के संभाग के रोगियों हेतु बनाए जा रहे मेडिसिन विंग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया व बीकानेर के सर्वांगीण विकास हेतु भामाशाहों के साथ मिलकर विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर योगी विलास नाथ, श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के देवकिशन मूंधड़ा, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, श्यामसुंदर सोनी, अनंतवीर जैन, महेश कोठारी, वीरेंद्र किराड़ू, विजय चांडक, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा, पवन पचीसिया, धीरज पारीक, विपिन मुसरफ, अभिमन्यु जाजड़ा आदि उपस्थित हुए ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *