खाजूवाला में मोबाइल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

खाजूवाला में मोबाइल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 25 अगस्त। बीकानेर के खाजूवाला में एक मोबाइल की दुकान में हुई करीब पाँच लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होते ही आरोपी मीडिया के सामने कान पकड़कर माफ़ी मांगने लगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खाजूवाला के सीओ अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लेखराज नायक के रूप में हुई है, जबकि उसका दूसरा साथी मुरली अभी भी फरार है। मुरली को पकड़ने के लिए खाजूवाला पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

pop ronak

पुलिस ने अब तक 15 एंड्रॉइड मोबाइल और 15 चार्जर बरामद किए हैं। फरार आरोपी मुरली की गिरफ्तारी के बाद और भी महंगे मोबाइल मिलने की उम्मीद है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र सिंह मीणा, हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा और कॉन्स्टेबल अमरजीत सिंह गिल की अहम भूमिका रही।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *