रांगड़ी चौक पौषधशाला में मनाया गया संगीतमय संक्रांति महोत्सव

रांगड़ी चौक पौषधशाला में मनाया गया संगीतमय संक्रांति महोत्सव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • साध्वी प्रीतिसुधा ने बताए मोक्ष के मार्ग, 18 से शुरू होगी नवपद ओली आराधना

बीकानेर, 17 अक्टूबर। रांगड़ी चौक स्थित पौषधशाला में साध्वीश्री प्रीतिसुधा महाराजसा की निश्रा में संगीतमय संक्रांति महोत्सव और गुरु भक्ति का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र जैन द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना और भक्ति गीतों से हुआ, जिसके बाद साध्वीश्री प्रीतिसुधा और सौम्या महिला मंडल ने भी भावपूर्ण स्तवन प्रस्तुत किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वीश्री ने अपने प्रवचन में आत्मकल्याण और मोक्ष प्राप्ति के चार आधारों—जैन कुल में जन्म, आर्यावृत में जन्म, जिनवाणी सुनने का अवसर और उसके प्रति श्रद्धा—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी 18 से 26 अक्टूबर तक चलने वाली नौ दिवसीय नवपद ओली आराधना के महत्व को समझाते हुए श्रावक-श्राविकाओं को आयंबिल तप और धर्माराधाना के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सूर्य के तुला राशि में प्रवेश और कार्तिक मास के प्रारंभ के अवसर पर विभिन्न संवतों की महत्ता बताई।

pop ronak

समारोह के दौरान पर्युषण पर्व पर जीवदया के लिए एकत्रित 1 लाख 62 हजार रुपए की राशि हुक्मियागच्छ ट्रस्ट और पिंजरापोल गोशाला को सौंपी गई। इस दौरान कोलकाता से आए श्रावक सुरेंद्र बांठिया सहित विभिन्न आयोजनों में सहयोग करने वाले महानुभावों और अट्ठम व आयंबिल तप करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया गया।

खाओसा