नाबार्ड का पैक्‍स कम्‍प्‍यूटराईजेशन प्रशिक्षण

बीकानेर केन्‍द्रीय सहकारी बैंक में किया पौधारोपण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नाबार्ड द्वारा  बीकानेर केन्‍द्रीय सहकारी बैंक में किया पौधारोपण

बीकानेर, 9 अगस्त। नाबार्ड द्वारा जिले में सघन पौधारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को केन्‍द्रीय सहकारी बैंक तथा 270 सहकारी समितियों पर ‘हरियालो राजस्‍थान’ के तहत पौधारोपण किया गया। साथ ही नाबार्ड, केन्‍द्रीय शुष्‍क बागवानी संस्‍थान तथा केन्‍द्रीय सहकारी बैंक, बीकानेर के माध्‍यम से सहजन,करंज और शीशम के सौ-सौ तथा जामुन के 50 पौधे सहकारी समितियो के माध्‍यम से वितरित किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान सुभाष चौधरी तथा सत्येंद्र विश्‍नोई द्वारा सहजन के औषधीय गुणों तथा शीशम से आमदनी को आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान बताया गया। पौधारोपण में केन्‍द्रीय सहकारी बैंक के योगदान को बताते हुए पौधों को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक रमेश ताम्बिया ने भारत सरकार के सघन वृक्षारोपण अभियान के बारे में बताया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा सहकारिता विभाग के माध्‍यम से भारत सरकार के 65 हजार पैक्‍स कम्‍प्‍यूटरीकरण को शीघ्रतिशीघ्र किया जाएगा। इसके लिए सहकारी समितियों को केन्‍द्रीयकृत योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही लक्ष्‍य को तय समय में हासिल करने के लिए आधारभूत सुविधाओं को उपलब्‍ध करवाते हुए सहकारी समितियों को प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा सभी सहकारी समितियों को भारत सरकार के डिजीटलीकरण के अंतर्गत पैक्‍स कम्‍प्‍यूटराईजेशन में प्रथम रहने वाली सहकारी समिति को लक्ष्‍य के अनुरुप उचित मानदेय मिले, इस संबंध में नवीनतम दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा जिला प्रशासन तथा सहकारी विभाग के पौधारोपण कार्यक्रम की पहल पर 15 अगस्‍त तक 1100 पौधे और लगाए जाएंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *