राष्ट्रीय पदक विजेताओं का स्वागत

राष्ट्रीय पदक विजेताओं का स्वागत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 29 दिसम्बर। बीकानेर टेबल टेनिस ट्रस्ट हाल गांधी नगर बीकानेर में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में क्लास 3 में कांस्य पदक विजेता सुश्री अरुणा राजपुरोहित का सम्मान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ आर एस गहलोत थे।समारोह के अध्यक्ष भंवर सिंह कांधल थे।सुश्री अरुणा राजपुरोहित का मुख्य अतिथि डॉ आर एस गहलोत ,अध्यक्ष भंवर सिंह कांधल,जिला सचिव भवानी सिंह, संघ के कोषाध्यक्ष अविनाश राठौड़ , दीपिका गहलोत, किशन स्वामी आदि द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

pop ronak

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ गहलोत ने अरुणा राजपुरोहित को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष भाषण में भंवर सिंह कांधल ने सुश्री अरुणा राजपुरोहित की उपलब्धि पर बधाई दी व राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर जिले का नाम रोशन करने पर आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
राज्य स्तरीय पैरा प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में कंचन बन का भी रजत पदक जीतने पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष द्वारा कंचन बन का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच का संचालन अविनाश राठौड़ ने किया।भवानी सिंह जिला सचिव ने सभी खिलाड़ियों व अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *