राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के कोट धूणी तप के 18 वर्ष हुए पूर्ण, दो दिवसीय आयोजन 4 जून से

राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के कोट धूणी तप के 18 वर्ष हुए पूर्ण, दो दिवसीय आयोजन 4 जून से
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 जून । राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के कोट धूणी तप का पूर्णाहुति कार्यक्रम 4 व 5 जून को गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि परम पूज्य श्री सियाराम जी के आशीर्वाद से एवं परम पूज्य श्रीश्री 1008 महंत श्री रामदास जी महात्यागी जी गुरु महाराज की कृपा से कोट धूनी तप अनुष्ठान की पूर्णाहुति होने जा रही है। 4 जून बुधवार को प्रात: 8 बजे से रामायण पाठ एवं 5 जून, गुरुवार को गुरु वंदन, आरती, पूजन, हवन धूणी पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौरतलब है कि राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज का द्वारा बसन्त पंचमी से गंगादशहरे तक रोजाना तीन घंटे तक कोट धुनि का अनुष्ठान विगत 18 वर्षों से किया जाता रहा है। लगातार चार माह तक चलने वाले इस तप की अवधि 18 वर्ष होती है। साधना में मूल रूप से राम नाम के मंत्र का जप किया जाता है। यह तप स्वयं के लिए नहीं बल्कि संसार कल्याण के लिए होता है। खास बात यह है कि इस बार महाकुंभ प्रयागराज अखाड़े के दौरान भी श्री सरजूदास जी महाराज ने संगम तट के समीप कोटधुनी तप किया।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *