जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार ,फारूक अब्दुल्ला बोले- उमर CM बनेंगे

जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार ,फारूक अब्दुल्ला बोले- उमर CM बनेंगे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नौशेरा में हार के बाद रविंदर रैना का BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा

श्रीनगर , 8 अक्टूबर।  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। पीडीपी को 3 सीट मिली। एक-एक सीट आम आदमी पार्टी, जेपीसी और CPI(M) के खाते में आई। 7 निर्दलीय भी जीते। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे। उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों (बडगाम और गांदरबल) पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की।

pop ronak
BC opening

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर नौशेरा सीट से हारने के बाद रविंदर रैना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

जम्मू-कश्मीर के 2 रीजन, एक में भाजपा, दूसरे में NC भारी

पार्टी सीट मिली
नेशनल कांफ्रेंस 42
कांग्रेस 6
BJP 29
PDP 3
JPC 1
CPI (M) 1
AAP 1
अन्य 7
कुल 90

जम्मू रीजन: 43 सीटों में 29 भाजपा जीती, कश्मीर में खाता नहीं खुला
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं। भाजपा ने जम्मू रीजन की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 29 सीटें जीती। वहीं कश्मीर रीजन की 47 सीटों पर भाजपा ने 20 कैंडिडेट उतारे थे। यहां भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। गुरेज सीट से एक उम्मीद थी। यहां से फकीर मोहम्मद खान बीजेपी के कैंडिडेट थे। फकीर मोहम्मद 28 साल पहले 1996 में गुरेज से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। फिर कांग्रेस में गए, हार गए। इस बार बीजेपी से भी उन्हें हार मिली।

कश्मीर रीजन: NC-कांग्रेस अलायंस: कश्मीर में मजबूत
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन कश्मीर में पहले से मजबूत था। नेशनल कांफ्रेंस की 42 सीटों में से करीब 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने भी कश्मीर संभाग से 6 सीटें जीतीं। 2014 में दोनों पार्टियों ने 27 सीटें जीती थीं। इस बार गठबंधन का आंकड़ा बहुमत के पार हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *