पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल और पुत्री सरिता चौहान कांग्रेस से निलंबित

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में बगावत पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर।, 26 नवम्बर। राजस्थान की सियासत और बीकानेर की स्थानीय राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों व बगावती तेवरों के चलते पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल और उनकी पुत्री जिला परिषद सदस्य सरिता चौहान (सरिता मेघवाल) पर कांग्रेस ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी निकिता डूडी के खिलाफ सरिता चौहान द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने और क्रॉस वोटिंग के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरिता को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है, वहीं एआईसीसी (AICC) सदस्य गोविंद राम मेघवाल के निलंबन के साथ-साथ उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजी गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दरअसल, 41 सदस्यों वाली बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा को 8, आरएलपी को 2 और माकपा को 1 सीट मिली थी। जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी और नोखा विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था। इससे नाराज होकर पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने बगावत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी हाईकमान द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और प्रदेश नेतृत्व की समझाइश के बावजूद सरिता ने नाम वापस नहीं लिया।

चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी धापू कंवर और निर्दलीय संतोष द्वारा नाम वापस लेने के बाद मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस की निकिता डूडी और बागी सरिता चौहान के बीच सिमट गया। मतदान के दौरान कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद निकिता डूडी ने 23 वोट हासिल कर सरिता चौहान (18 वोट) को 5 मतों से पराजित किया और बीकानेर की नई जिला प्रमुख बन गईं। चुनाव परिणाम के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और बगावत के लिए कोई जगह नहीं है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *